फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी को मंदिर निर्माण में देना चाहिए अपना सहयोग : श्रीमहंत महेश्वर दास

विज्ञापन
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि 12 लाख रुपये की राशि का चेक देते श्रीपंच? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन कनखल और उदासीन संप्रदाय की तरफ से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि 12 लाख रुपये की राशि का चेक दिया गया। यह चेक विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी को सौंपा गया। इससे पहले संतो ने बैठक की।
विज्ञापन

श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन कनखल में रविवार को सभी उदासीन संप्रदाय के संतों की बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विचार विमर्श किया गया। इसके बाद सभी संतों ने मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि 12 लाख रुपये विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी को चेक बनाकर सौंपा। श्रीपंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के अध्यक्ष श्रीमहंत महेश्वर दास ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा भव्य और दिव्य भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए सभी को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए बड़ा अखाड़ा उदासीन व उदासीन संप्रदाय के संतों की तरफ से समर्पण निधि 12 लाख रुपये दिये हैं।
कोठारी महंत दामोदर दास ने कहा कि भगवान राम हम सबके आराध्य हैं। भारत के जन-जन में श्रीराम बसते हैं। उनके भव्य मंदिर के निर्माण में बढ़-चढ़कर सभी को हिस्सा लेना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संत समाज लगातार सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर महंत कमल दास, महंत जगदीश दास, महंत सुखदेवानंद, महंत चंद्रमा दास, महंत कैलाश मुनि, महंत प्रकाश मुनि, महंत कपिल मुनि, महंत तीर्थ कुटीर, महंत प्रेमा नंद, कोठारी दर्शन दास, निर्मल दास, मुरली दास, जयेंद्र मुनि आदि संत-महंत उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें