फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। इस बार मूल्यांकन केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज को बनाया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अब तक पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज ज्वालापुर को बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया जाता था, लेकिन, इस साल से ज्वालापुर इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर बोर्ड की हाईस्कूल और बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर कापियां पहुंचती हैं, जिन्हें अध्यापकों की ओर से जांचा जाता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि परीक्षा मूल्यांकन केंद्र में कापियों को जांचना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि अध्यापकों को बारीकि से कापियों का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि, बच्चों को परीक्षा में की मेहनत का पूरा परीक्षा फल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें