फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला फौजी के घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दीपावली की छुट्टी मनाने के लिए घर आई सेना की महिला जवान और उनके भतीजे व घर पर आए मेहमानों के साथ मारपीट कर दी गई। आरोपी गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कामिनी देवी निवासी राधाकृष्ण बिहार जगजीतपुर कनखल ने शिकायत देकर बताया कि वह असम रायफल में राइफल मैन है। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर आई थी। दीपावली पर उनके घर दामाद हिमांशु व उसका चाचा का पुत्र आकाश, सचिन चौधरी आए हुए थे। इसलिए उनका भतीजा सन्नी सामान लेने चला गया। इस बीच बाहर हो रहे कुछ युवकों के झगड़े में उसने बीच-बचाव कराना चाहा तो उससे गाली-गलौज कर मारपीट कर दी गई।
आरोप है कि उनसे बचकर सन्नी घर के अंदर पहुंच गया। तभी मारपीट करने वाले आरोपी भी पीछे-पीछे घर में घुस गए। मेहमानों ने विरोध करने पर उनसे भी मारपीट कर दी। लवी, सत्यम, काकी आदि ने लाठी-डंडों से सेना की जवान, उनके भतीजे व मेहमानों से मारपीट की। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें