फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएस विक्रांत निर्माण में हरिद्वार के राहुल भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत दो सितंबर को नौ सेना में शामिल हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो सितंबर को इसे देश को समर्पित करेंगे। आईएनएस विक्रांत तैयार करने वाली इंजीनियरों की टीम में हरिद्वार कनखल के राहुल कुमार मिश्रा भी शामिल हैं। राहुल मिश्रा और उनका पूरा परिवार काफी उत्साहित है।
विज्ञापन

आईएनएस विक्रांत को शिपयार्ड निर्माता कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने डिजाइन किया है। केरल कोच्चि में इसका निर्माण पूरा हुआ है। आईएनएस विक्रांत को बनाने वाली इंजीनियरों की टीम में कनखल के राजा गार्डन निवासी 31 वर्षीय राहुल मिश्रा भी शामिल हैं। राहुल 2020 से शिपयार्ड लिमिटेड में काम कर रहे हैं। राहुल के मुताबिक करीब दो हजार इंजीनियर और मैकेनिकल की टीम ने इसे तैयार किया है। राहुल ने बताया कि आईएनएस विक्रांत के मेन फायर सिस्टम, इंजन रूम और वाटर पंप रूम तैयार करने में अपनी टीम के साथ काम किया है।
विक्रांत अब दो सितंबर को देश को समर्पित हो जाएगा। राहुल ने बताया कि वह मूल रूप से गोंडा यूपी के रहने वाले हैं। उनके पिता दशरथ लाल मिश्रा हरिद्वार बीएचईएल में नौकरी करते थे। हरिद्वार कनखल में ही मां नीलू मिश्रा और भाई आशीष मिश्रा रहते हैं। राहुल ने दावा कि शिपयार्ड लिमिटेड में आईएनएस विक्रांत के निर्माण में वह उत्तराखंड से अकेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें