फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हथियार सप्लाई को आए तीन आरोपियों से मुठभेड़, एक को लगी गोली

Sun, 15 Nov 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपियों से दो पिस्तौल, एक तमंचा मिला
विज्ञापन

- पुलिस की जांच में लंबे समय से हथियार सप्लाई करने की बात आई सामने
पुलिस ने उसके दो साथियों विशाल और भूपेंद्र को भी गिरफ्तार किया
हरिद्वार/बहादराबाद। बहादराबाद कोतवाली में अवैध हथियारों की सप्लाई के लिए पहुंचे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। इस बीच दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को जिला मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक तमंचा बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में आरोपियों के लंबे समय से हथियार तस्करी करने की बात सामने आई है। पूछताछ में सामने आए नामों के आधार पर पुलिस धरपकड़ में जुट गई है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक होटल के पास कुछ बदमाश पिस्तौल की सप्लाई करने के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने टीम के साथ मौके पर चेकिंग शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस को तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक ने फायरिंग की और गन्ने की खेत की तरफ भाग निकला। एक टीम उसके पीछे पहुंची। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की पहचान मुकुल (25) निवासी ग्राम बमोरी, सरधना, मेरठ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि मौके से मुकुल के साथी विशाल निवासी वाल्मीकि बस्ती, शिव मंदिर के पास बहादराबाद और भूपेंद्र निवासी मंसूरपुर झोरा, मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मुकुल के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि भूपेंद्र के पास से एक तमंचा मिला है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हथियार कहां से लाए गए थे और किन लोगों तक इनकी सप्लाई होनी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें