फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं वह आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन

ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के कार्मिकों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की। शिक्षणेत्तर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष खीमानंद भट्ट व समीर पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मियों के सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन के अगले हिस्से का आधार है। इसे समाप्त करने के साथ ही सरकार ने कर्मचारियों के वृद्धावस्था को खतरे में डाला।
विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थन में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की संगठन मंत्री सुनीता चन्द्र तिवारी, सचिव अजय कुमार, संगठन मंत्री नितिन कुमार, विनोद, अनिल सिंह नेगी, समीर पाण्डेय, ममता बिष्ट, ममता पवार, शिखा नेगी, संध्या रतूड़ी, उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
आज से काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे आयुर्वेद विवि के कर्मी
हरिद्वार। चार माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में आज से उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। 21 जनवरी को कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के तीनों परिसर निदेशक के अलावा सचिव और विवि कुलपति को ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 28 जनवरी तक उनका वेतन भुगतान और अन्य लंबित मांग नहीं मानी जाती है तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का उनके आंदोलन को पूर्ण समर्थन है। इसके तहत कर्मचारी सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में यदि वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें