फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पत्नी से अनबन के बाद सात दिन से लापता कर्मचारी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक पिछले सात दिन से घर से लापता था। ज्वालापुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात लालपुल के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान मुनेश कुमार (22) पुत्र चंद्रपाल निवासी पेटी डांडा थाना भगवानपुर हाल अशोक वाटिका रानीपुर के रूप में हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुनेश पिछले सात दिनों से घर से गायब था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली रानीपुर में दर्ज थी। परिजनों के अनुसार मुनेश का पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि पत्नी सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करती है और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। विवाद बढ़ने पर मुनेश ने 15 दिन पहले कंपनी जाना भी बंद कर दिया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें