फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वी-मार्क कंपनी में 19.67 लाख के माल का गबन, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन


- महंगे सामान को सस्ता दर्शाकर छत्तीसगढ़ भेजने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित वी-मार्क इंडिया लिमिटेड में करीब 19.67 लाख के माल के गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि उत्पादन योजना, इन्वेंट्री, बिक्री और पैकिंग-डिस्पैच विभाग से जुड़े तीन कर्मचारियों ने मिलीभगत कर माल में हेराफेरी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (एचआर) अभय कुमार गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वी-मार्क इंडिया लिमिटेड सिडकुल के सेक्टर स्थित अपने परिसर में वायर, केबल और विद्युत उपकरणों का निर्माण करती है। कंपनी में मनोज कुमार निवासी अत्मलपुर बोंगला बहादराबाद, दिसंबर 2022 से मैनेजर प्रोडक्शन प्लानिंग, इन्वेंट्री एंड सेल्स के पद पर कार्यरत था। अमित कुमार निवासी धीरवाली ज्वालापुर नवंबर 2023 से सहायक मैनेजर के पद पर तैनात था, जबकि अरविंद कुमार निवासी धीरवाली, ज्वालापुर सात नवंबर 2024 से ठेकेदार के माध्यम से पैकिंग और डिस्पैच विभाग में काम कर रहा था।
विज्ञापन

कंपनी ने एक अप्रैल से तीन सितंबर 2026 के बीच भौतिक स्टॉक की जांच कराई तो करीब 19.67 लाख रुपये के माल की कमी सामने आई। कंपनी के अकाउंट और एसएपी स्टॉक रिकॉर्ड की जांच में भी विभिन्न सामान की कमी पाई गई।
आरोप है कि कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से कंपनी के माल में हेराफेरी कर निजी लाभ कमाया। आरोप लगाया कि मनोज कुमार ने अपने एक रिश्तेदार के नाम पर एपी इंटरप्राइजेज नाम से फर्म तैयार कराई और ग्राहक बनवाकर माल की खरीद-बिक्री में गड़बड़ी की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि महंगे सामान को कम कीमत वाले सामान के रूप में दर्शाकर छत्तीसगढ़ स्थित भारतीय इंजीनियरिंग वर्क्स को भेजा जा रहा था। आरोप है कि पैकिंग और डिस्पैच विभाग में कार्यरत अरविंद कुमार ने इस काम में मनोज और अमित का सहयोग किया। आशंका जताई कि मामले में अन्य कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें