फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला पर हेलमेट से हमला, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीच-बचाव करने आए साथी को भी जमीन पर गिराकर पीटा
विज्ञापन

- ज्वालापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर मोड़ के पास महिला और उसके सहयोगी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने महिला के सिर पर हेलमेट से हमला किया। बीच-बचाव करने आए उसके सहयोगी को भी नीचे गिराकर पीटा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, ऋषिकेश के रायवाला क्षेत्र स्थित हरिपुर कला निवासी नीलम कंडवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अक्तूबर को दोपहर करीब 2:53 बजे वह अपने सहयोगी कुलदीप पंवार के साथ गाड़ी में रानीपुर मोड़ के पास थी। इसी दौरान जतिन कात्यान और उसके पिता नीरज कात्यान उनकी गाड़ी के सामने आ गए और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने उतरकर गाली देने का कारण पूछा तो दोनों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जतिन ने उनके सिर पर हेलमेट से वार किया और चुन्नी से गला घोंटने की कोशिश की। कुलदीप पंवार ने बीच-बचाव किया तो उसे भी नीचे गिराकर पीटा। उनकी छाती, सिर पर लातें मारी गईं, जिससे उनके मुंह और सिर से खून बहने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें