राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के क्षेत्र बिलकेश्वर के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत हो गई है। वन विभाग फिलहाल पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। बिल्केश्वर कॉलोनी के पास जंगल घने जंगल में हथिनी का शव मिलने की सूचना पर राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। हथिनी का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने जंगल में ही हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण हथिनी की मौत हुई होगी लेकिन पोस्टमार्टम के बाद हथिनी की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणाएं, 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा आठ करोड़
राजाजी टाइगर रिजर्व की रेंज अधिकारी आभा रतूड़ी ने बताया कि मृतक हथिनी की आयु करीब 12 से 15 वर्ष के बीच है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी।