फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए बनाए जाएं हाथी मित्र : जमदग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वन्य जीव सप्ताह पर चीला परिसर में मनाया गया हाथी दिवस
19 लोको पायलट को हाथियों की जान बचाने पर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। वन्य जीव सप्ताह के तहत राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से चीला रेंज परिसर में हाथी दिवस मनाया गया। इसमें हाथियों का संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जाधारी राज्यमंत्री) ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि हाथियों की सुरक्षा के लिए हाथी मित्र बनाए जाएं, ताकि लोग हाथियों को अपना दोस्त समझें और उन्हें बचाएं। कार्यक्रम में अधिकारियों की ओर से हाथियों को पूजा-अर्चना करने के बाद फल खिलाए गए।
विज्ञापन

गोष्ठी में हाथियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूक किया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से ट्रेनों को ले जाने वाले 19 लोको पायलट को ट्रैक पर आए हाथियों की जान बचाने पर सम्मानित किया गया। उनसे हाथियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित रफ्तार से ट्रेनों को गुजारने अपील की गई।
फ्रंटलाइन एवं आउटसोर्स कर्मचारियों, हाथीखाने में कार्यरत महावतों और चाराकटरों को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वंदेमातरम कुंज, गंगा भोगपुर तल्ला आदि स्कूलों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कोटद्वार से चीला रेंज परिसर तक करीब 55 किलोमीटर की बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल, निदेशक डॉ. कोको रोसे, उप निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व पंडित शिरीन संजय, वार्डन विजय सैनी, डीएफओ वैभव सिंह, स्वप्निल अनिरुद्ध, तरुण एस, डॉ. एके सिंह, डॉ. विवेकानंद सती, सरिता भट्ट, चित्रांजलि नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें