फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
गायत्री विहार कॉलोनी में हाथी द्वारा महिला को मारने के बाद जमा भीड़ । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं पर हाथी ने हमला बोल दिया। हाथी ने एक महिला को सूंड़ से पटक और पांव से दबाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। साथ की महिलाएं घायल को किसी तरह से घर लाकर एक निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब दो बजे सप्तऋषि क्षेत्र की गायत्री विहार कॉलोनी की 6-7 महिलाएं राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। उत्तम बस्ती से करीब आधा किमी की दूरी पर वे जंगल में पहुंची थी कि वहां पर पहले से खड़े हाथी ने उनपर हमला कर दिया। बेबी कंडारी और ममता ने बताया कि हाथी ने पहले एक महिला को सूंड़ से हमला किया। महिला किसी तरह से भाग निकली, लेकिन चंद्रवती यावद (45) पत्नी अशोक यादव को को अपनी सूंड़ में जमीन पर पटका और फिर उसे पैर से कुचल दिया। उन्होंने बताया कि जैसे ही हाथी वहां से निकला तो वे चंद्रवती को उठा लाई। बस्ती में लाने के बाद चंद्रावती को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने पार्क के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी तो मौके पर हरिद्वार के रेंजर विजय सैनी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। परिजनों ने महिला का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
दूसरी तरफ वन्यजीव प्रतिपालक कोमल सिंह का कहना है कि महिला को हाथी ने मारा है, इसके कोई साक्ष्य जंगल में नहीं मिले हैं। इस मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बिल्केश्वर कालोनी में भी मचाया था उत्पात
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सटी बिल्केश्वर कालोनी में भी डेढ़ दांत वाले हाथी ने कुछ दिन पहले उत्पात मचाया था। आधी रात कॉलोनी में धमके हाथी ने घरों के बाहर खड़े वाहनों पर अपना गुस्सा उतारा था। सामुदायिक भवन की दीवार तोड़ दी थी। इसके बाद भी वह कई दिन कॉलोनी में आता रहा। वन कर्मियों ने किसी तरह से हाथी को जंगल की तरफ भगाया था। भूपतवाला और सप्तऋषि क्षेत्र में भी डेढ़ दांत वाले हाथी का आतंक बना हुआ है।
वर्ष 2018-19 में एक महिला सहित चार लोगों की जान ले चुका है हाथी
16 जनवरी 2018 को सिडकुल में काम करने वाले गोरखपुर निवासी अजीत कुमार सिंह को भेल विद्या मंदिर चौके पर हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था। अमित कुमार सिंह हाथी को देखकर सेल्फ लेने का प्रयास कर रहे थे।
14 नवंबर 2018 को एक टस्कर हाथी ने भेल कर्मी बिजेंदर पुत्र निहार सिंह को भेल सेक्टर-एक आर्य समाज मंदिर के पास कुचल का मार डाला था। बिजेंदर 14 नवंबर की तड़के अपने बेट के मिलने के लिए देहरादून जा रहे थे।
तीन नंवबर 2019 को एक टस्कर हाथी ने जियापोता गांव की महिला बबीता पत्नी अमरीश कुमार को कुचल कर मौत के घाट उतार दिसा था। इसके कुछ समम बाद ही उसी टस्कर हाथी ने पंजनहेड़ी निवासी किसान सुरेंद्र को पटक-पटक का मार डाला था। किसान सुरेंद्र अपने खेतों में पानी देने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें