फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कोटा मुरादनगर में पकड़ी 24 घरों में बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने कोटा मुरादनगर क्षेत्र में छापा मारकर 24 घरों में बिजली चोरी का खुलासा किया। टीम को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने घबराकर अपने घरों पर लगी अवैध केबल उतारकर फेंक दी।
विज्ञापन

छापे के दौरान अधिकांश लोग मीटर से पहले कट लगाकर बिजली की चोरी करते पाए गए। कुछ घरों में एलटी लाइन पर सीधे कटिया डाली हुई थी। टीम ने सभी अवैध केबल जब्त कर ली हैं और बिजली चोरी के मामलों में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि क्षेत्र में एक ओर लगातार बिजली कटौती हो रही है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में धड़ल्ले से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर गुरुवार को विजिलेंस टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें