फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जमीन के विवाद में बुजुर्ग पर फावड़े से हमला किया, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में हुए झगड़े में एक बुजुर्ग पर पड़ोसियों ने फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फरमान निवासी ग्राम भौरी ने तहरीर देकर बताया कि 29 सितंबर की सुबह करीब 8:15 बजे उनके पिता जान आलम घर पर ही थे। इसी दौरान पड़ोसी गुलजार अपने मकान पर प्लास्टर का काम कर रहा था। जान आलम ने उसे समझाया कि बाहर निकली हुई ईंटों की कटिंग कर सही तरीके से प्लास्टर किया जाए। इस बात पर गुलजार भड़क गया।

आरोप है कि उसने अपने पुत्र साकिब और राकिब ने मिलकर पिता जान आलम पर फावड़े से कई वार किए। हमले में उनका बायां हाथ टूट गया और उनकी उंगलियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जिनमें टांके लगाने पड़े। उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें