फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे, आठ वाहन किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार रात शहर में चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वाले आठ चालकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके वाहन सीज कर दिए और चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शहर कोतवाल रितेश शाह की अगुवाई में पुलिस ने चंडी चौक, शिवमूर्ति, रोडवेज बस अड्डा और ब्रह्मपुरी तिराहा पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चला रहे आठ चालकों को पकड़ लिया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों के मौके पर ही चालान किए गए। पुलिस ने उनसे 22 हजार का संयोजन शुल्क वसूला।

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पकड़े गए चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें