फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिना चिकित्सकों और प्रशिक्षित पैरामेडिकल के चल रहे थे आठ अस्पताल

विज्ञापन
हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों ​स्थित अस्पताल में छापेमारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम ।  स्रोत:
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में मानकों की जमकर अनदेखी कर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमेश कुंवर के निरीक्षण में आठ अस्पताल बिना चिकित्सकों और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ के चलते मिले। इन पर स्वास्थ्य विभाग ने चार लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन

सोमवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डाॅ. रमेश कुंवर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जनपद हरिद्वार के सुल्तानपुर क्षेत्र और लक्सर रोड पर स्थित धनपुरा कस्बा में निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इनमें सुल्तानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के लविश क्लीनिक, आदित्य क्लीनिक, मैक्स मेडिकेयर और धनपुरा में चल रहे एलएम हॉस्पिटल, ग्लोबल हॉस्पिटल, क्लासिक हॉस्पिटल, वेल केयर हॉस्पिटल और गैलेक्सी हॉस्पिटल मानकों के अनुरूप चलते हुए नहीं मिले।
इनमें जांच करने के दौरान पाया गया कि बिना चिकित्सक और प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ के चिकित्सालयों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा चिकित्सालय संचालन के लिए मेडिकल वेस्ट निस्तारण और अग्निशमन आदि संबंधित नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रत्येक चिकित्सालय पर 50-50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इनमें से तीन चिकित्सालयों की ओर से पंजीकरण के लिए गए आवेदनों को भी निरस्त किया जाएगा। कार्रवाई में कनिष्ठ सहायक राजन ठाकुर, एसटीएस अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें