हरिद्वार में फंसे मुस्लिम लोगों को रवाना होने से पूर्व जरूरी सामान देकर रवाना करते सिद्धेश्वर म?
- फोटो : HARIDWAR
50 दिनों से हरिद्वार में ही लॉकडाउन में फंसे जम्मू कश्मीर के 18 मुस्लिम मजदूर नम आंखों से बीती रात अपने घर के लिए रवाना हो गए। पचास दिनों से यहां उनके रहने खाने की व्यवस्था संभाल रही सिद्घेश्वर महादेव समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से उनकी घर वापसी की राह आसान हो सकी। बस में बैठते ही ये लोग भावुक हो गए। उन्होंने समिति का आभार जताया कि अब उनकी वजह से वह अपने परिवार के बीच ईद मना पाएंगे।
लॉकडाउन के चलते ऋषिकुल क्षेत्रमें फंसे सैकड़ों मजदूरों में जम्मू कश्मीर के 18 मजदूर भी शामिल रहे। सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के सदस्य यहां इनके खाने ठहरने आदि की व्यवस्था कर रहे थे। पार्षद ललित रावत और अन्य साथियों ने प्रयास कर वाहन पास नगर मजिस्ट्रेट जगदीश लाल की ओर से जारी करवाए। बीती शाम इन मजदूरों को बसों से जम्मू के लिए रवाना किया गया। हेमंत उप्रेती, मन्नू पंचोली, गोविंद, शुभम, इरफान, सोनू, प्रमोद कुमार, तुषार, आशीष रावत, मनीष रावत, राजेंद्र रावत और देवेंद्र जोशी आदि ने इन सबकों ईद की मुबारकबाद देकर रवाना किया।