फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन रद्द होने पर प्रदर्शन

Thu, 10 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एमबीए में 50 प्रतिशत से कम अंक वाले छह छात्रों के एडमिशन कैंसिल करने के मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं ने रुड़की हरिद्वार हाईवे पर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं कॉलेज का कहना है कि कई दौर की वार्ताओं के बावजूद विश्वविद्यालय एडमिशन से इनकार कर चुका है।
कॉलेज में एमबीए के छह छात्राओं के प्रवेश रद्द कर उन्हें अपनी शत प्रतिशत फीस वापस लेने को कहा गया है। इनमें दो छात्र अपनी पूरी फीस वापस ले जा चुके हैं। बाकी चार छात्र इसी कॉलेज में एडमिशन की मांग कर रहे हैं। एबीवीपी के छात्र नेता अर्जुन ने छात्रों के एडमिशन न हुए तो विश्वविद्यालय के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन, गोविंद, शुभम सैनी, रवि सैनी, अतुल, नमन सैनी, मयंक, हितेष आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं कॉलेज के डायरेक्टर जनरल अजय चतुर्वेदी का कहना है कि छात्रों को एडमिशन के समय ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी। उनकी रिक्वेस्ट पर एडमिशन दे दिए गए थे। मगर अब विवि एडमिशन के लिए साफ इनकार कर चुका है। एडमिशन देकर कॉलेज लेवल पर थोड़ी गलती जरूर हुई है, पर छात्रों को शत प्रतिशत फीस लौटाई जा रही है।
विज्ञापन

-

कनखल में निरीक्षक जवाहर लाल ने संभाला चार्ज
 निरीक्षक जवाहर लाल ने बृहस्पतिवार को कनखल थाने में प्रभारी का चार्ज संभाल लिया। जवाहर लाल अभी तक गंगनहर कोतवाली प्रभारी थे। पिछले दिनों उन्हें श्रमिक प्रकोष्ठ भेज दिया गया था। एसएसपी राजीव स्वरूप ने पिछले हफ्ते उन्हें कनखल थाना प्रभारी बनाया था। छुट्टी से लौटने के बाद गरुुवार को इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने कनखल थाना प्रभारी का चार्ज ले लिया।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी को डेंगू
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी नवीन चंद्र सेमवाल को भी डेंगू का डंक लगा है। सेमवाल शहर के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। शहर में इस बार भी डेंगू ने जमकर कहर बरपाया। हालांकि अब ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू का प्रकोप कुछ कम हो गया है। मगर डेंगू के जाते जाते ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी नवीन चंद्र सेमवाल भी इसकी चपेट में आ गए।

ट्रेन से गिरकर भोपाल के यात्री की मौत
हरिद्वार। रेलवे स्टेशन पर ऋषिकेश पैसेंजर से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान राम प्रसाद वर्मा पुत्र कल्याण वर्मा निवासी कमला नगर भोपाल मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। ट्रेन से उतरने के दौरान ही पैर फिसलने पर राम प्रसाद ट्रैक पर जा गिरा और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।

गहराई से हो धमकी की जांच
हरिद्वार। भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा को फोन पर हत्या की धमकी देने के मामले की गहराई से जांच की मांग की गई है। गुरुवार की सुबह भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर पुलिस से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अनुज वालिया के कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए विहिप जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि पुलिस जल्द धमकी देने वाले को गिरफ्तार करे। बैक में गुलशन खत्री, सतीश शर्मा, रुपेश, राजकुमार चावला, गौरव प्रजापति, विकास भारद्वाज, बलवंत चौहान आदि शामिल रहे।
---------------------
संपत्तियों से हटाए जाएं कब्जे, गरीबों को मिले घर
हरिद्वार। विहिप प्रसार विभाग के जिला संयोजक चरणजीत पाहवा ने सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने को लेकर आवाज उठाई है। प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया कि राजनीतिक संगठनों ने गौशालाओं के नाम पर कब्जे किए हुए हैं। जबकि गरीब के पास सिर छिपाने की भी जगह नहीं है। गरीबों को घर उपलब्ध कराएं जाएं।
विज्ञापन

----------------
घेराव कार्यक्रम स्थगित
हरिद्वार। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने पेंशन की मांग को लेकर 12 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। केन्द्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने बताया कि आंदोलनकारियों को पेंशन के चेक बांट देने के बाद फैसला लिया गया है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें