नगर पालिका शिवालिकनगर के चेयरमैन राजीव शर्मा के नेतृत्व में अजैविक एवं जैविक कूड़े के लिए हर घर में दो-दो डस्टबिन (कूड़ेदान) बांटे गए। इस मुहिम का शुभारंभ वार्ड नंबर 8 सुभाष नगर में किया गया।
सोमवार को शिवालिकनगर में चेयरमैन राजीव शर्मा ने डस्टबिन वितरण करने के कार्य का शुभारंभ किया। सभासद बबीता चौधरी, सभासद सुमन देवी, पंकज चौहान, अंकुर, हरिओम चौहान, राधेश्याम, अरुणा चौधरी, सुभाष नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष निशांत त्यागी की मौजूदगी में चेयरमैन राजीव शर्मा ने आमजन से घर से निकलने वाले कूड़े को डस्टबिन में डालकर नियत स्थान पर डालने को कहा। उन्होंने लोगों से सफाई के प्रति सहयोग मांगा और जैविक व अजैविक कूड़े के बारे में जानकारी दी। सभासद बबीता चौधरी ने भी सुभाषनगर में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर में दीपक नेगी, गौरव गुर्जर, पंकज यादव, जगमोहन रावत, मदन सैनी, जयवीर, दीपक, रामपाल रावत, रवि, संजय, कुलवंत, अशोक, योगेश, लक्ष्मी नेगी, राजीव धीमान, विनोद, देवेंद्र रावत, मदन नेगी आदि शामिल हुए।