फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे होने से पैदल चलना भी दूभर

विज्ञापन
बदहाल पड़ा इब्राहिमपुर बहादराबाद मार्ग। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बहादराबाद से इब्राहिमपुर को जाने वाली सड़क बदहाल है। सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस सड़क पर बरसात के दिनों में पानी भरने से लोगों का निकलना भी दूभर हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक सड़क के निर्माण की लेकर विभाग गंभीर नहीं है। 20 साल पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था, तब से अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई। इब्राहिमपुर के सर्वेश कुमार का कहना है कि दुपहिया वाहन चालक चोटिल होते हैं। बड़े-बड़े गड्ढों होने की वजह से आने से आने जाने में दिक्कत ज्यादा हो रही है। विनीत चौहान का कहना है कि गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ रही है। खेत में जाने के लिए लोग मिट्टी डालकर गड्ढों को भर रहे हैं। खुर्शीद राव और भारत भूषण चंदेला का कहना है कि बरसात के दिनों में बड़ी दिक्कत हो होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें