कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर रविवार देर रात नशे में दिल्ली के तीन युवकों ने कार की छत पर चढ़कर रील बनाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। कार को सीज करते हुए आरोपियों का मेडिकल कराया गया। शराब पीने की पुष्टि होने पर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी विवि के पास हाईवे पर रविवार रात स्विफ्ट कार सवार तीन युवक नशे में कार पर चढ़कर हंगामा करते हुए रील बना रहे थे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को पकड़ लिया। तीनों को थाने लाने के बाद मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां तीनों का मेडिकल कराने पर तीनों में शराब पीने की पुष्टि हुई।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर थाने में टीम गठित, बुकिंग करते समय रखें ये सावधानी
थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी धीरज निवासी गांव उस्मानपुर थाना दिल्ली, शैलेंद्र निवासी करावालनगर दिल्ली और मोहित निवासी गणोली थाना लोनी जिला गाजियाबाद के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। कार को सीज कर दिया गया है।