फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नशेड़ी बेटे ने विधवा मां पर चाकू से किया हमला, प्राथमिकी

Sat, 25 Jul 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के खेलड़ी गांव में एक विधवा महिला ने अपने ही नशेड़ी बेटे पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरेापी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें 20 वर्षीय बेटा शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का आदी है। आरोप है कि नशे की हालत में वह अक्सर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर घर से बाहर निकाल देता है।

आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बेटे ने उनके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर फरार हो गया। आशंका जताई है कि उसका बेटा नशे की हालत में कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें