फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जल और जीवन...पेयजल योजना हुई विफल, लो-प्रेशर से नलों में नहीं पहुंच रहा जल

Mon, 08 Jun 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सहदेवपुर गांव में कुछ साल बाद ही फेल हो गई पेयजल योजना
विज्ञापन

सुधीर चावला
बहादराबाद। ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहदेवपुर में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना तकनीकी खामियों के चलते विफल होती नजर आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2020-21 में उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा निर्मित ओवरहेड टैंक से शुरुआत में पर्याप्त पानी का प्रेशर मिलता था, लेकिन समय के साथ प्रेशर लगातार कम होता गया।करीब 2500 आबादी वाले गांव में वर्तमान स्थिति यह है कि अधिकांश घरों तक समय पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग मोटर लगाकर पानी खींच लेते हैं, जिससे बिना मोटर वाले घरों में पानी नहीं पहुंचता। गांव की तीन गलियों में आज तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, जिसके कारण वहां के लोगों को दूसरी गली से कनेक्शन लेने के लिए लगभग 12 मीटर पाइप अपने खर्च पर खरीदनी पड़ती है। कनेक्शन लेने के बावजूद पानी का प्रेशर शून्य बना हुआ है। पेयजल संकट के चलते लोग बाल्टी लेकर दूसरी गलियों के नलों और हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं। जबकि भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित रूप से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर नल का पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को कई बार मौखिक व लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।

बोले ग्रामीण:-
लो- प्रेशर और कुछ गली में पाइप लाइन ना बिछाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और जनता दरबार में दर्ज कराई गई है। काफी समय से पानी सप्लाई की स्थिति खराब है। कोई देखने भी नहीं आता।
विज्ञापन

सचिन बर्मन
-
पानी के बिना लाचार हो रहे हैं। बूंद-बूंद कर पानी आ रहा है बिजली जाने के बाद पानी भी चला जाता है। पानी समय से नहीं आता बिल समय से आता है।
अक्षय
-
काफी गर्मी पड़ रही है। बिजली विभाग भी अपनी साइड पर मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन लेते हैं। जिसके चलते कई घंटे तक बिजली नहीं आती। बिजली जाने के बाद घरों में पानी भी नहीं आता।
विज्ञापन

सुभाष

पहले पानी का प्रेशर अच्छा था। पानी की मोटर डायरेक्ट पानी घरों में जा रहा है। जिसके चलते अच्छा प्रेशर नहीं बन रहा है। जल्द ही पेयजल की सुधार होना चाहिए।
संजीव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें