फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सरकार में दायित्व न मिलने पर किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। भाजपा से जुड़े पाल, गडरिया, धनगर समाज के लोगों को सरकार में कोई भी दायित्व न मिलने व आयोगों में अनदेखी किए जाने पर लोगों ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की उत्तराखंड सरकार में पाल, गडरिया, धनगर समाज की लगातार अनदेखी हो रही है। इससे समाज के लोगों में सरकार व पार्टी के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है, अगर जल्द ही पाल, गडरिया, धनगर समाज के किसी भी व्यक्ति को सरकार व आयोग में कोई भी दायित्व नहीं दिया गया तो भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के ज्वालापुर नगर मंडल अध्यक्ष विकास पाल, मंडल उपाध्यक्ष अनुज पाल व सचिन पाल, मंडल मंत्री राजपाल सिंह, नवीन पाल, शुभम पाल, सुरेंद्र पाल, नितिन पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें