फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में डॉ. रंगनाथन का मनाया गया जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में डॉ. एसआर रंगनाथन का 134वां जन्मोत्सव मनाया गया। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष मदनलाल जाट ने पुस्तकों के महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में भी पुस्तकों में अपार ज्ञान समाहित है। मदनलाल जाट ने डॉ. रंगनाथन के अमूल्य योगदान को याद किया।
विज्ञापन

ऋषि हुड विश्वविद्यालय सोनीपत हरियाणा के पुस्तकालयाध्यक्ष रामानन्द मालवीय ने ऑनलाइन संबोधन दिया। उन्होंने पुस्तकालय कर्मचारियों के योगदान को शिक्षा के क्षेत्र में एक सेतु बताया। केंद्रीय पुस्तकालय के समीर राणा ने रंगनाथन के दिए गए पुस्तकालय के पांचों नियमों के अनुपालन पर जोर दिया। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी शिव कुमार चौहान, उधम सिंह, कुलभूषण शर्मा, हेमंत सिंह नेगी, बिजेंद्र सिंह, सत्यदेव, मनोज मिश्रा व विकास समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें