फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: ठाट से ले गए गंगा, घाट पर छोड़ गए गंदा, कचरा साफ करने के लिए सात दिवसीय विशेष अभियान हुआ शुरू

Thu, 13 Aug 2026 01:09 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्ट, हरिद्वार।

सार

कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद हरिद्वार में करीब सात हजार मीट्रिक टन कूड़ा निकला। शहर को छोड़कर समूचे जिले में फैले कचरे को साफ करने के लिए प्रशासन ने 12 से 18 अगस्त तक विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, नगर आयुक्त ने शिवरात्रि की देर शाम आरती के बाद खाली हुए घाट पर सफाई कर्मियों के विशाल समूह को उतार दिया।
विज्ञापन
धर्मनगरी में सात हजार मीट्रिक टन कूड़ा छोड़कर गए कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्री ठाट से गंगा जल ले गए लेकिन धर्मनगरी में सात हजार मीट्रिक टन कूड़ा छोड़कर गए हैं। डाक कांवड़ के दो दिनों में ही पूरे शहर में 1700 मीट्रिक टन कूड़ा फैला। 12 दिन तक चले कांवड़ मेले के दौरान फैले कूड़े को साफ करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। जिले में फैले कचरे को साफ करने के लिए प्रशासन ने बुधवार से सात दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


12 दिन तक चले कांवड़ मेले में 4.80 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे। हरिद्वार में सामान्य दिनों में 250 से 300 मीट्रिक टन कूड़ा रोज निकलता है। कांवड़ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने से कूड़े का आंकड़ा बढ़कर सात हजार मीट्रिक टन पहुंच गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में बुधवार से सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू हो गया है।

पहले दिन नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई चलाईं। जिलाधिकारी ने आमजन, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडलों से भी इसमें सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की है। पहले दिन हरिद्वार के विष्णु घाट पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम और नगर निगम हरिद्वार ने संयुक्त रूप से गंगा स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस अभियान में जनभागीदारी के माध्यम से घाटों से कूड़ा-कचरा एकत्र किया गया। इसके साथ ही, घाटों की धुलाई और सफाई भी की गई। श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों और दुकानदारों को प्लास्टिक व कचरा गंगा में न डालने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने की सलाह दी गई।

ये भी पढ़ें...बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण:  आरोपी नौटियाल की मां ने आरटीआई दाखिल कर मांगी 11 बिंदुओं पर सूचना, BKTC में हलचल
विज्ञापन


इस अभियान के दौरान कुल 92 कूड़ा बैग कचरा एकत्र किया गया। इसे वैज्ञानिक निस्तारण के लिए नगर निगम हरिद्वार को सौंपा गया। बाबा बंसी वाले अन्नपूर्णा आश्रम समिति ने भी पंत दीप पूर्वी घाट पर सफाई अभियान चलाया। आश्रम समिति इस घाट पर प्रतिदिन सफाई कार्य करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें