फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मत उतरो, प्लान बनाओ साहब

Sun, 12 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 हरिद्वार। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से हर वीकेंड पर शनिवार और रविवार को तीर्थनगरी भारी वाहनों के दबाव के चलते जाम हो जाती है। हर बार पुलिस के अधिकारी इससे निपटने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने की बात करते हैं, लेकिन यह प्लान कब बनेगा और कब सड़क पर दिखेगा यह देखना बाकी है। हालात यह है कि जिन अफसरों को प्लान बनाना चाहिए वह एक सिपाही की तरह सड़क पर उतर जाम खुलवाने में लगे रहते हैं। यही कारण है कि स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को राहत नहीं मिल रही। शनिवार को एक बार फिर जाम से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को हाईवे पर जाम लगने से हर कोई हलकान रहा। हाईवे पर चौपहिया वाहन रेंगरेंग कर निकलते रहे। दिनभर यही सिलसिला चलता रहा। तेज धूप और जाम से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसएसपी राजीव स्वरुप जाम खुलवाने के लिए सड़कों पर रहे, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण राहत नहीं मिली। शुक्रवार शाम से बाहरी प्रदेशों से बड़ी संख्या में यात्री वाहनों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। इसका खामियाजा शनिवार के जाम के रुप में भुगतना पड़ा। दिल्ली की तरफ से दिनभर वाहनों का रेला आता रहा। नतीजतन सिंहद्वार चौक से लेकर सप्तऋषि चेकपोस्ट तक जाम लगता रहा।

बहादराबाद के एसओ लाइन हाजिर
हरिद्वार। एसएसपी राजीव स्वरुप ने एसओ बहादराबाद महेश जोशी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी पूरण सिंह तोमर से जवाब तलब किया है। हाईवे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एसएसपी ने बहादराबाद क्षेत्र में अव्यवस्था मिलने पर एसओ महेश जोशी को लाइन हाजिर किया। पर चर्चा ये भी है कि एसएसपी पिछले दिनों से एसओ महेश जोशी से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें