फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की दुर्दशा पर डीएम कल देंगे कोर्ट में जवाब

Wed, 15 Mar 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा स्वच्छता को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकरी कोर्ट में जवाब दाखिल करेंगे।
हर की पैड़ी सहित गंगाघाटों पर पॉलिथीन, प्लास्टिक धड़ल्ले से बेची जा रही है। भिक्षावृत्ति पर रोक का भी कोई प्रयास नहीं हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कई बैठकें करने के बाद भी धरातल पर कुछ दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन


धर्मनगरी में गंगा की दुर्दशा को लेकर ललित मिंगलानी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से जवाब मांगा है। याची का दावा है कि प्रशासन ने हाईकोर्ट ने जिन 16 बिंदुओं पर कार्रवाई  का आदेश 2 दिसंबर को दिया था, उनमें से किसी पर भी काम नहीं हुआ है। हर की पैड़ी क्षेत्र में पॉलिथीन, प्लास्टिक बैग, कैनी, चटाई घाटों पर बेची जा रही है। अवैध लंगर भिक्षावृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं। गंगा में गंदें नालों को गिरना जारी है।  महानगर व्यापार मंडल ने सुझाव दिया था बाहर से पॉलिथीन व प्लास्टिक का सामान फुटकर में बेचने वालों के बजाए पुलिस बैरियरों पर ही माल को शहर में आने से रोका जाए। महामाया व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी का कहना है कि बड़े थोक व्यापार को रोकने के बजाए प्रशासन रेहडी-ठेली वाले गरीब चाय व सब्जी बेचने वालों को ही परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें