फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राजस्व टीम ने 11 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। सजनपुर ग्राम पंचायत में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी प्रशासनिक टीम पहुंची और करीब 11 बीघा जमीन से कब्जा हटवाया। प्रदेश भर में चल रहे सरकारी और पंचायत की जमीनों से अवैध कब्जों को हटाने के महाभियान के तहत गांव को चिह्नित किया गया है। शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्त हैं। उन्होंने पहले दिन कब्जा मुक्त कराए गए रकबे की रिपोर्ट के साथ ही बचे अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सजनपुर में लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुई। राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी जमीन पर किए गए बड़े अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए करीब 11 बीघा कब्जा की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
प्रभारी तहसीलदार प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि वे शेष बचे कब्जे को स्वयं ही हटा लें। कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई। प्रभारी तहसीलदार प्रताप सिंह के साथ, कानूनगो अजय कपिल और तहसील की टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें