फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी भटकते रहे लोग, आज लगेगी कोरोना की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी कोरोना टीका लगवाने वाले दिनभर भटकते रहे हैं। केंद्र बंद होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। आज शनिवार से केंद्रों पर फिर से टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग को 40 हजार टीके की डोज मिल चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से युद्घ स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए गांव-गांव में टीके लगवाने के लिए केंद्र बनाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन को टीके की डोज का अभाव का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण टीके की डोज आते ही खत्म हो जाती है। इससे दो दिनों बाद ही केंद्रों पर ताले लटक जाते हैं। दो दिनों से डोज नहीं होने के कारण टीकाकरण केंद्र बंद हो गए थे। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार से केंद्रों पर टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें