फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जिला क्रिकेट लीग पैसीनेट, जिमखाना, एचसीसी व केएलसीए ने जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग के चौथे दिन एक्सीलेंस क्रिकेट एकेडमी व पैसीनेट क्रिकेट एकेडमी के बीच एसएससीए मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पैसीनेट ने 192 रन बनाए। रमन सिंह ने नाबाद 108 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सीलेंस को 31 ओवर में 126 रन पर आउट कर पैसीनेट ने 84 रन से मैच जीत लिया। वीजी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर रोज लायंस ने 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिमखाना ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 109 रन बनाकर 9़ विकेट से मैच जीत लिया। ऋषि क्रिकेट एकेडमी मैदान पर पहले बल्लेबाजी कर ऋषि क्रिकेट एकेडमी ने 89 रन बनाए। एचसीसी ने 26.5 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। पीएसए ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केएलसीए ने 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइनटी नाइन की टीम 19.4 ओवर में 57 रन पर आउट हो गई। अंपायरिंग राहुल गुप्ता, योगेश, पारस, योगेश, चिराग, मुलाद, मंजीत, स्वतंत्र चौहान व स्कोरिंग अंशुल बिष्ट, अश्विनी कुमार मौर्य, देव सेठी व रितेश ने की। इस दौरान इंद्रमोहन बड़थ्वाल, सुनील तोमर, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, कुलदीप सिंह असवाल, तरूण, रचित कुमार, जावेद, नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें