फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पानी निकासी पर विवाद, घर में घुसकर मारपीट-फायरिंग, 19 नामजद

Thu, 25 Jun 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ गांव का मामला, एक युवक हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन


- पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी
पथरी। थाना क्षेत्र के गांव बोडाहेड़ी में पानी निकासी के संबंध में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। धारदार हथियारों से हमला कर तोड़फोड़ कर डाली। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, आजम पुत्र अब्दुल रहमान निवास ग्राम बोडाहेड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की सुबह उसके भाई मेहरबान की गांव के शमीम, शमशेर व उसके परिवार के साथ से पानी निकासी के संबंध में कहासुनी हुई थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि शाम करीब छह बजे शमीम का भतीजा फरहान व उसके भाई फरमान के यहां दूध लेने आया। फरमान ने कहासुनी की बात कहते हुए दूध देने से मना कर दिया। इससे फरहान आग-बबूला हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि घर पहुंचकर अपने साथ चाचा शमीम, पिता फरमान, शमशेर, वसीम, तालिब, युसुफ, रियाजुल, युनुस, इमरान, फुरकान, अहतशाम, समून, जुल्फान, अकबर, अब्दुल, शोयब, रब्बान, फरहान लाठी-डंडे, ईट पत्थर, तमंचे, बलकटी लेकर उनके घर में जबरन घुस गए। शमीम ने आते ही उसके भाई फरमान के ऊपर फायर कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों के साथ भी मारपीट की। हमले में कई लोग घायल हुए जबकि एक व्यक्ति की उंगली कट गई। घर में खड़ी कार में तोड़फोड़ कर घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचाया। घायल फरमान को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें