फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पति-पत्नी के बीच विवाद, दोनों के खिलाफ क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद बढ़ गया। दोनों के परिवार के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तुषार सिन्हा निवासी बसंत विहार फेज-2 जगजीतपुर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मीनाक्षी सक्सेना पिछले छह वर्षों से उनके माता-पिता और विवाहित बहन के साथ गाली-गलौज कर विवाद करती रही हैं। 24 जुलाई की सुबह भी पत्नी ने विवाद के दौरान अपनी बहन मोहिनी कुदेशिया, जीजा जेके वाहवा और वैभव कुदेशिया को घर बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने उनके और उनके बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट की व जान से मारने का प्रयास किया। वहीं, मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में विवाह के बाद से उनके पति तुषार सिन्हा और ससुर लगातार उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। 24 जुलाई की सुबह पति ने उनका गला दबाकर उन्हें मारने का प्रयास किया। किसी तरह बचकर निकलने की कोशिश करने पर ससुर ने घर का दरवाजा बंद कर सरिये से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। बाद में उनकी बहन और भांजा उन्हें जगजीतपुर चौकी लेकर पहुंचे। आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पति ने अपने कब्जे में ले ली। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें