फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ई-रिक्शा से टक्कर के बाद विवाद, दो पक्षों पर क्रॉस प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा पार्किंग और वाहन की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दीक्षा सिंह पत्नी नीरज सिंह निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 28 मई को उनकी कार को ई-रिक्शा चालक गब्बर सिंह नेगी ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर चालक और उसके परिजनों ने गाली-गलौज की। आरोप है कि तीन जून को कोतवाली रानीपुर में समझौते के लिए बुलाए जाने पर प्रीति अहमद, रिक्शा चालक की पत्नी और अन्य महिलाएं पहुंची और उनके साथ अभद्रता, जातिसूचक टिप्पणियां कर जान से मारने की धमकी दी।

वहीं दूसरी तरफ गली नंबर ए-4, टीएचडीसी कॉलोनी निवासी प्रीति अहमद पत्नी इमरान अहमद ने शिकायत में बताया कि ई-रिक्शा चालक गब्बर सिंह नेगी को थाने बुलाए जाने पर कॉलोनी के कुछ लोग भी वहां पहुंचे थे। आरोप है कि दीक्षा सिंह ने गाली-गलौज की और उनके पति इमरान अहमद के साथ मारपीट की। साथ ही धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें