अमर उजाला की ओर से यहां ऋषिकुल मैदान में शॉपिंग फेस्टिवल 17 मार्च से होगा। फेस्टिवल में इस बार वाटर बोट, लाइव मैजिक शो, क्रिकेट जोन, तरह-तरह के झूले, कई प्रदेशों की प्रसिद्ध वस्तुएं, बैंक, रियल स्टेट, स्कूल, टूव्हीलर, फोर व्हीलर, शिक्षण संस्थानों के स्टाल भी लगेंगे। इस मौके पर हरिद्वार के व्यापारियों के लिए स्टाल बुकिंग में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल 17 मार्च से 2 अप्रैल तक ऋषिकुल मैदान में होने जा रहा है। फेस्टिवल में रोबोटिक डायनासोर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह डायनासोर देखने में बिल्कुल असली लगते है। ये चलते, बोलते व हिलते नजर आएंगे।
फेस्टिवल में रोजाना रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। जिसमें शहर के टेलैंट को मंच पर निशुल्क प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। फेस्टिवल में सेल्फी कांटेस्ट, बॉडी बिल्डिंग, गढ़वाली सांस्कृतिक, ब्राइडल, म्यूजिकल नाइट, फैशन शो, बेबी शो, फैंसी ड्रेस, कुकिंग कंप्टीशन, अंताक्षरी, सिंगिंग, डांसिंग, मेहंदी आदि प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। फेस्टिवल में खरीदारी के लिए सहारनपुर का फर्नीचर, सोफा कम बेड, खुर्जा की क्राकरी, फिरोजाबादी कांच के आइटम, बहुमूल्य आयुर्वेदिक औषधियां, फिजियोथैरेपी की इलैक्ट्रॉनिक उपकरण, रेडिमेड गारमेंटस, महिलाओं के लिए श्रृंगार का सामान आदि उपलब्ध होगा। बच्चे व बड़े ऊंट की सवारी के साथ-साथ छोटे व बड़े झूलों का आनंद भी उठा सकेंगे। राजस्थानी व्यंजनों के साथ-साथ साउथ इंडियन व चाट आदि के चटकारे भी ले सकेंगे। फेस्टिवल में मनोरंजन से लेकर घरेलू समस्त उपकरण की प्रदर्शनी के साथ शिक्षण संस्थाओं की ओर से प्रवेश संबंधी एवं करियर की भी जानकारी दी जाएगी। शॉपिंग फेस्टिवल में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
बुकिंग के लिए नंबर
स्टाल बुकिंग के लिए 7088689556 पर संपर्क करें।