फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलवाले फिल्म का शो बंद कराया

Sun, 20 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा युुवा मोर्चा ने दिलवाले फिल्म का विरोध करते हुए दोपहर का शो कुछ समय के लिए बंद कराया। साथ ही शाहरुख खान के अभिनय वाली फिल्मों का शो भविष्य में न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

रविवार को दूसरे दिन पेंटागन मॉल में वेव सिनेमा में भाजयुमो कार्यकर्ता सांसद प्रतिनिधि अभिषेक गौड़ के नेतृत्व में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने दिलवाले फिल्म का विरोध किया। विरोध के दौरान वह हाल में अंदर घुस गए और दोपहर के शो को कुछ देर के लिए बंद कराया। उन्होंने दिलवाले फिल्म के पोस्टर भी फाड़े। इसके बाद वह चेतावनी देते हुए वहां से निकल आए। विनोद मिश्रा, सतविंदर सिंह आदि ने चेतावनी दी कि देशवासियों की भावना को आहत करने वालों की फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर अनिल चौहान, रवि जैसल, पुष्पेंद्र, पीयूष जाटव, राहुल शर्मा, ध्रुव खुराना, कुलदीप कांगड़ा, चिराग कुकरेजा, प्रदीप बोहत, वीर चौधरी, नीरज, अनिल शर्मा, दुष्यंत शर्मा, दुष्यंत राणा, विपिन चौहान, विपिन गोस्वामी, राहुल, पार्थ दुबे, नीशू सक्सेना, शोभित भारद्वाज, प्रतीक, मुकुल गौड़, अभय, अनुज, शुभम, विनायक गिरि, सुमित चौधरी, दीपक गोस्वामी, अंकुर दुआ आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें