फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी ने ओढ़ी भगवा चादर

Sat, 30 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। अंतिम दौर में पहुंच चुके कांवड़ मेले में शनिवार को हरिद्वार में हर तरफ कांवड़िए ही कांवड़िए नजर आए। हाईवे से लेकर गलियों तक पर इनका कब्जा रहा। इससे शहर में दिनभर जगह-जगह जाम लगते रहे। पुलिस प्रशासन दिनभर भीड़ को नियंत्रित करने में जूझती रही। लेकिन कांवड़ियों के सैलाब के आगे सारे इंतजाम और व्यवस्थाएं बौनी नजर आ रही हैं। हरकी पैड़ी तक पहुंचने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने और वापसी का सिलसिला शनिवार तड़के भी जारी रहा। दुपहिया वाहनों से हजारों कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे। इससे हरकी पैड़ी के आसपास स्थित रोड़ीबेलवाला, पंतद्वीप, चंडीघाट, नीलधारा, आनंदवन समाधि, लालजीवाला से लेकर सप्तसरोवर, सप्तऋषि, गंगा पार, श्यामपुर एवं ज्वालापुर में भारी भीड़ रही। बड़े-बड़े वाहनों से आने वाले कांवड़ियों की तादाद भी कम नहीं थी। दिनभर चले इस क्रम के बीच शाम तक लाखों कांवड़ियों ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों में पूजा-अर्चना की। उसके बाद गंगाजल भर कांवड़ लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। भीड़ का आलम यह है कि हरकी पैड़ी पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है।  
प्रशासन का पूरा फोकस भीड़ नियंत्रित करने में है। लेकिन व्यवस्था में बाधक बन रहे कांवड़ियों से पुलिसकर्मियों की दिनभर नोक-झोंक हो रही है। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एसएसपी राजीव स्वरूप, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा, नगर आयुक्त विप्रा त्रिवेदी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी दिनभर मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें