फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में बम-बम भोले की गूंज

Sat, 18 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शारदीय कांवड़ जल भरने आने वाले शिवभक्तों की भीड़ से धर्मनगरी बम-बम भोले से गुंजायमान हो गई है।

हजारों की संख्या में कांवड़िये हर की पैड़ी से कांवड़ जल भरकर अपने आराध्यदेव के शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं। जबकि वाहनों से आने वाले कांवड़ियों की भीड़ से मुख्य बाजार, हर की पैड़ी क्षेत्र से लेकर भीमगोडा, खड़खड़ी का क्षेत्र ठसाठस भर गया है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिलों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ जल भरने धर्मनगरी पहुंच चुके हैं। बड़ी संख्या कांवड़िये जल भरकर जा भी रहे हैं।  जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कांवड़ मेला व्यवस्था को लेकर शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और कांवड़ यात्रा तथा महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम को सफाई में सुधार लाने तथा मंदिरों के आसपास सफाई एवं पथ-प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। सोमवार तक लाखों शिवभक्तों के कांवड़ जल भरने आने की उम्मीद है जिसको ध्यान मे रखते हुए ही व्यवस्थाएं की जा रही है। सोमवार को धर्मनगरी के शिवमंदिरों व शिवालियों में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। रोडी बेलवाला में पं. दीनदयाल उपाध्यय पार्किंग, पंतद्वीप वाहन पार्किंग, मायादेवी, रामलीला मैदान, व श्रवणनाथ नगर की पार्किंग कांवड़ियों के वाहनों से खचाखच भरने के बाद भीमगोडा में रामलीला मैदान, रोडी बेलवाला, ग्रीन विस्टा बेलवाला क्षेत्र के अलावा आश्रमों व धर्मशालाओं में कांवड़ियों के वाहनों की भरमार हो गई है। भूपतवाला क्षेत्र के आश्रमों में भी कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को धर्मनगरी में जलाभिषेक करने के बाद लाखों शिवभक्त कांवड़ जल लेकर अपने गंतव्य शिवालयों को रवाना होंगे और महाशिवरात्रि को 24 फरवरी को जलाभिषेक करेंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें