फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के स्वागत को धर्मनगरी तैयार

Wed, 26 Apr 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन बाद (28 अप्रैल) शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह तैयार है। यात्रियों के स्वागत के लिए होटल और धर्मशालाओं को रंग रोहन करे सजा लिया गया है। ट्रेवल्स व्यवसायियों ने भी अपने वाहनों को चारधाम यात्रा मार्ग पर दौड़ाने लिए फीट कर दिया है। 28 अप्रैल को पहला जत्था यहां से चारधाम के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


 वैसे तो सरकार की ओर से चारधाम यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश से किया जाता है, लेकिन हरिद्वार प्रवेश द्वार और विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने के कारण प्रमुख केंद्र होता है। इसके अलावा धर्मनगरी हरिद्वार यात्रियों की सुविधाओं के हिसाब से संसाधन संपन्न शहर माना जाता है। यहां ठहरने और खाने पीने के प्रभावी प्रबंध है। शहर में छोटे बड़े करीब 500 होटल और  लाजिंग हाउस के अलावा करीब 350 धर्मशालाएं भी है। करीब  सात सौ छोटे- बड़े आश्रम भी यात्रियों के लिए आश्रयस्थल बनते हैं। इन सभी में चारधाम यात्रा और स्थानीय यात्रा सीजन की तैयारी की गई है।

 छोटी बड़ी कारें और बसें भी उपलब्ध
 हरिद्वार में चार धाम यात्रा के ट्रेवल्स भी काफी बड़ा बाजार है। सामान्य तौर पर यहां करीब एक सौ ट्रेवल्स एजेंसियां काम करती हैं। अब सीजन आने के बाद तो हर तरफ ट्रेवल्स  एजेंसी ही दिखाई दे रही है। गढ़वाल मंडल मोटर्स ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से संचालित बसों के साथ ही प्राइवेट एजेंसियां भी अपनी वाहनों का संचालन कराती हैं। शहर में यूपी मेरठ, दिल्ली पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से भी बड़ी संख्या में वाहन यहां पहुंच चुके हैं। हरिद्वार टूर ऑपरेटर्स ट्रेवल्स एजेंट एसोसिएशन के महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने बताया कि छोटी कार का दाम प्रतिदिन के हिसाब से करीब 2200 रुपये और बड़ी कार का दाम करीब 4000 रपये प्रतिदिन के हिसाब से चल रहा है।  शहर के यूं तो करीब 400 एजेंसियां चल रही हैं लेकिन एसोसिएशन में 232 एजेंसियां पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


 हरकी पैड़ी और मध्य हरिद्वार में खाने के बेहतर विकल्प
हरिद्वार में यात्रियों के लिए हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, कनखल बाईपास, श्रवणनाथनगर और आसपास के क्षेत्रों में ठहरने और खाने के बेहतर विकल्प मौजूद हैं। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने बताया कि सभी धर्मशाला प्रबंधकों की ओर से यात्रा सीजन के दौरान अपने यहां यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में तैयारी भी कर ली गई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी होटल संचालकों से अपील की कि यात्री हरिद्वार से सकारात्मक संदेश लेकर जाए इस तरह की व्यवस्था और व्यवहार होना चाहिए।

इमलीखेड़ा का लोई बाजार भी तैयार
 चारधाम यात्रा की तैयारी से इन दिनों पिरान कलियर से सटा इमलीखेड़ा में बनने वाली विभिन्न प्रकार की गरम लोई भी खूब तैयार की जा रही है। तीन महीने पहले से ही लोई बनाने वाले बुनकर यात्रा की तैयारी में जुट जाते हैं। शॉलनुमा छोटी लोई के अलावा मध्यम और बड़ी लोई  तैयार की गई है। पिछले करीब दस साल से चारधाम यात्रा में जाने वाले अमित कुमार पाल ने बताया कि चारधाम के कपाट खुल जाने के बाद वे लोग यात्रा पर जाएंगे। उनके अलावा यशपाल, अरविंद, सतपाल अनिल, विनोद कुमार, मुकेश, राधेश्याम आदि कई बुनकर व्यापारी भी यात्रा की तैयारी में जुटे हैं।

कुछ मुश्किलें भी होंगी खड़ी
 चारधम यात्रा में इस बार भी बड़ी समस्या बनने वाला है। हर साल गर्मियों में रुलाने वाले जाम का कहर वीकेंड पर अभी से दिखाई देने लगा है। कई जगह फोरलेन बन जाने के कारण इस बार कुछ राहत मानी जा रही थी, लेकिन कई स्थानों पर हाईवे के चौड़ीकरण का काम बेहद धीमी गति से चलने के कारण चारधाम यात्रा में जाम परेशानी का सबब बना तय है। बहादराबाद, ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा, सीतापुर बाईपास, प्रेमनगर आश्रम पुल और हरकी पैड़ी के सामने काम की धीमी गति परेशानी का सबब बन सकती हैं।

 जहर खुरानी गिरोह और फर्जी एजेंट बड़ी चुनौती
 यात्रा सीजन में रेलगाड़ियों और बसों में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। चाय और  प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर ये यात्रियों को बेहोश कर लूट लेते हैं। वहीं सस्ता होटल दिलाने के नाम पर कुछ जगह फर्जी एजेंट भी सक्रिय हो जाते हैं जो लोगों का आर्थिक दोहन करते हैं। एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल ने यात्रियों से आग्रह किया कि यात्रा के दौरान किसी भी अजनबी पर भरोसा न करें। कहीं भी कोई अगर अनावश्यक परेशान करें तो तुरंत पुलिस को संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें