फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: धनौरी लॉ कॉलेज में हादसा, भरभराकर गिरा शौचालय का हिस्सा, मलबे में दबने से पीएसी के जवान की मौत

Mon, 05 Oct 2026 01:47 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज़ एंजेंसी, हरिद्वार

सार

धनौरी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में वहां मौजूद पीएसी का जवान मलबे में फंस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल ने तत्काल अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
धनौरी लॉ कॉलेज में बड़ा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को अमृत लॉ कॉलेज के आवासीय भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में दबने से यहां ठहरी पीएसी की प्लाटून में शामिल एक जवान की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज के आवासीय भवन में कलियर उर्स के समय से 40वीं वाहिनी पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। सोमवार दोपहर को अचानक शौचालय के पास का भवन का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बाद में पता चला कि मलबे में पीएसी के जवान कांस्टेबल कासिम आदिल अहमद निवासी नहटौर नजीबाबाद, जिला बिजनौर दब गए हैं।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: ज्वालापुर में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, चालक का हाथ कटकर अलग, एक कुत्ते की भी मौत

पीएसी, पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने मलबा हटाकर कांस्टेबल को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और आसपास के थाने की पुलिस पहुंची। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें