फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: साईं पादुका दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शिरडी से साईं बाबा की चरण पादुकाएं हरिद्वार पहुंचीं, शिव गंगा धाम में विशेष कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। शिरडी से पूज्य साईं बाबा की पावन चरण पादुकाओं का हरिद्वार आगमन हुआ। बहादराबाद स्थित श्री साईं शिव गंगा धाम में एक विशेष धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सेवा के वातावरण में संपन्न हुआ।
श्री साईं शिव गंगा धाम ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा को भी प्रमुखता दी गई। भजन-कीर्तन, भजन संध्या और अखंड भंडारा जैसे कार्यक्रम हुए। निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

चरण पादुकाओं के दर्शन दोपहर 1 बजे से शुरू हुए। देर शाम तक श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। साईं बाबा की पावन चरण पादुकाओं के दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य ट्रस्टी राजीव बंसल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं, संतों, कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। स्वयंसेवकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पादुकाओं का आगमन केवल धार्मिक नहीं है। यह समाज को प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सेवा का संदेश देता है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि भारत की धार्मिक परंपरा मानव सेवा का संदेश देती है। परोपकार और सामाजिक समरसता इसकी पहचान है। साईं बाबा की शिक्षाएं समाज को प्रेम और सद्भाव की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था को सामाजिक सेवा से जोड़ने पर इसका प्रभाव हर वर्ग तक पहुंचता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें