फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विभागीय विवाद से विकास पर विराम, जनता है परेशान

Sat, 27 Jun 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिपुर कला में एक माह से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण, जनप्रतिनिधियों ने शुरू कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

सप्तऋषि। उत्तरी हरिद्वार से सटे हरिपुर कला में करीब एक माह से विभागीय विवाद के चलते सड़क निर्माण कार्य अधर में है। खुदी हुई सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब नौ विद्यालय, 50 से अधिक आश्रम, मंदिर, सार्वजनिक भवन और होटल स्थित हैं, जिससे बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सविता शर्मा ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में नमामि गंगे परियोजना के कर्मचारी अनुराग सैनी के साथ शुभम नौटियाल की ओर से कथित दुर्व्यवहार किया गया था जिसकी शिकायत विभाग ने गीता कुटीर चौकी में दी गई थी। उनका कहना है कि परियोजना प्रबंधक की गाड़ी रोकने की घटना के बाद विभाग ने निर्माण कार्य रोक दिया है, जबकि एक व्यक्ति के कारण पूरे गांव का विकास प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि विभाग के पक्ष में हैं और कानूनी कार्रवाई भी चल रही है। मोहित लखेड़ा ने बताया कि नमामि गंगे कार्यालय में अश्विनी राणा ने उन्हें बताया कि उच्च स्तर से आदेश मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इस बीच बारिश से खुदी सड़कों में पानी भर गया है और लोगों की परेशानी बढ़ गई है। एएनडी स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र दास ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने वाला है और अधूरी सड़कें बच्चों के स्कूल आने-जाने में बाधा बनेंगी। वहीं शिवा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक प्रेमलाल शर्मा ने कहा कि बदहाल सड़कों के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमालय कॉलोनी, जागृति विहार, बीएसएनएल मार्ग, आनंदोत्सव आश्रम मार्ग, गली नंबर-6 तथा राजकीय इंटर कॉलेज के आसपास सीवर और सड़क निर्माण कार्य अब भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें