फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद्यान्नों की रोकथाम को सड़क पर उतरा विभाग

विज्ञापन
कनखल क्षेत्र में दुकानों से सैंपल भरते जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
दीपावली पर मिलावटी खाद्यान्नों पर अंकुश लगाने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर टीम ने आठ पदार्थों का सैंपल भरा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हरिद्वार क्षेत्र में अभियान चलाया। लक्सर रोड कनखल, भगत सिंह चौक, मध्य हरिद्वार में मिष्ठानों की दुकानों में छापेमारी की। उन्होंने मिष्ठानों के आठ सैंपल भरे, जिसमें दो दुकानों से दुग्ध के सैंपल थे। इन सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल ने बताया कि मिष्ठान दुकानदारों को विशेष हिदायत दी गई है कि मिलावटी और कलर की मिलावट से दूर रहें। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में नगर निगम खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव, संदीप मिश्रा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें