फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनखल थाना समेत कई कॉलोनियों में मिला डेंगू का लार्वा

विज्ञापन
डेंगू अभियान चलान के दौरान जागरुक करती टीम । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत कनखल थाना समेत कई कॉलोनियों में डेंगू का लार्वा मिला है। दूसरी तरफ एलायजा रिपोर्ट में डेंगू के नौ और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी रविशंकर के आदेश पर जनपद में डेंगू से निपटने को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के समस्त विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। आशाएं भी लोगों को लगातार जागरूकता के साथ लार्वा नष्ट करने का काम कर रही हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अपने-अपने घरों में अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए अभियान में कनखल थाना में रखे गमलों में लार्वा पनपा हुआ मिला। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि आर्यनगर चौक से दो, भीमगोड़ा, कनखल में पुरुषोत्तम विहार, ज्वालापुर में रामलीला मैदान, मेला अस्पताल, गोविंदपुरी, बड़ा बाजार, श्रवणनगर से डेंगू के मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 49 लोगों को डेंगू डंक मार चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें