फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू: स्वास्थ्य शिविर लगाकर कराई जांच, 10 नए मरीज आए

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला मलेरिया विभाग के अधिकारियों ने रावली महदूद में स्वास्थ्य शिविर लगाया। लोगों की जांच की। करीब ढाई सौ मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। मंगलवार को हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से 10 मरीजों के मामले भी सामने आए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि रामधाम द्वारा डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में आए लोगों को डेंगू के लार्वा के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान टीम ने क्षेत्रों में डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के लिए 235 परिवारों का सर्वे किया। 250 मरीजों ने शिविर में दवा ली। जिला मलेरिया अधिकारी के मुताबिक जिन क्षेत्रों से डेंगू के मरीजों के मामले आए है, उनमें निरीक्षण किया जाएगा। डेंगू से बचाव के लिए उपायों का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें