- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
पथरी। उधार दिए गए पैसे वापस मांगने पर घर में घुसकर छह माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बादशाहपुर निवासी संदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फतेहपुर जुनार कोतवाली लक्सर निवासी पोपीन भगत ने उससे दो लाख रुपये उधार लिए और कुछ समय बाद लौटाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि करीब छह माह बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए। जब उसने पैसे वापस मांगे तो वह उसके घर पहुंच गया और उसके व पत्नी हर्ष वंदना के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उस समय उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। आरोप लगाया कि पोपीन से उसके परिवार को खतरा बना हुआ है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही हैं।