फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सीएम से की कॉलेज में अध्यापकों की नियुक्ति की मांग

Wed, 25 Mar 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तऋषि। हरिपुर कलां स्थित स्वामी सत्यमित्रानंद राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं के प्रवेश में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देकर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि कॉलेज में सहायक अध्यापक एलटी के सात स्वीकृत पदों में से वर्तमान में पांच शिक्षक हैं, कला और व्यायाम के पद रिक्त हैं। वहीं मानविकी वर्ग में प्रवक्ता के केवल तीन पद स्वीकृत हैं जबकि पांच विषय अनिवार्य हैं। समाजशास्त्र और हिंदी के पद स्वीकृत ही नहीं हैं, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। बताया कि एक वर्ष में करीब 50 विद्यार्थियों की कमी आई है। ज्ञापन देने वालों में पूजा, मितिका, लक्ष्मी, मोहित, धर्मेंद्र, सुनील, प्रतीक और सुरेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें