फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सुमन नगर में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। सुमन नगर की गली नंबर तीन की सड़क के चौड़ीकरण और दोनों ओर नाली निर्माण की मांग को लेकर टिहरी बांध पुनर्वास विकास समिति के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी के नाम एक को प्रार्थना पत्र भेजा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष एचएम जोशी ने कहा कि गली नंबर तीन की सड़क काफी संकरी है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय जलभराव की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है, क्योंकि नालियों के अभाव में पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।
उन्होंने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण और नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। उन्होंने ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर दीपक स्वरूप, विनय कुमार जोशी, चंदन सिंह रावत, सोहन सिंह गुसाईं, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें