उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर मांगों के लिए प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलवाने के लिए संघर्षरत पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी के बाद पहाड़ ही नहीं मैदानी क्षेत्र में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आशुतोष नेगी को तुरंत रिहा किया जाए। अंकिता भंडारी केस में वीआईपी का नाम उजागर कर उसकी तुरंत गिरफ्तारी की जाए। लंबे समय से वंचित राज्य आंदोलनकारी की सूची तुरंत जारी किया जाए। मूल निवास 1950 और भू-कानून पर भी तुरंत सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा जनपद हरिद्वार में संयुक्त संघर्ष समिति एक निर्णायक आंदोलन करेगी।
इस मौके पर जसवंत सिंह बिष्ट, सरिता पुरोहित, विजय जोशी, शांति, डीएन जुयाल, जगत सिंह रावत, तेज सिंह रावत, एमएस वर्मा, आरपी जखमोला, तरुण व्यास, प्रवीण कुमार, मणिकांत शर्मा, भोपाल सिंह बिष्ट, भगवान जोशी, विष्णु दत्त सेमवाल, जगदीश रावत, कालूराम, महानंद बलोदी, अजब सिंह चौहान, विजयपाल सिंह, मीरा रतूड़ी, पुष्पा चौहान, प्रताप सिंह थपलियाल, ग्रीस ध्यानी, विष्णु दत्त सेमवाल, शोभा पटवाल आदि मौजूद रहे।