फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रूसी विश्वविद्यालयों में वैदिक चिकित्सा ज्योतिष पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
- वैदिक एनर्जी के संस्थापक राजीव ने प्सकोव स्टेट और पर्म मेडिकल यूनिवर्सिटी में रखे विचार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। भारत की प्राचीन वैदिक ज्ञान परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वैदिक एनर्जी के संस्थापक राजीव को रूस के प्रतिष्ठित प्सकोव स्टेट यूनिवर्सिटी और पर्म स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने इन विश्वविद्यालयों में चिकित्सा ज्योतिष और अन्य वैदिक विद्याओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
उन्होंने अपने लगभग 35 वर्षों के शोध और अनुभव के आधार पर चिकित्सा ज्योतिष, रोगों के पूर्वानुमान की संभावनाओं और कैंसर पर बात की। उन्होंने प्रजनन स्वास्थ्य और मनोदैहिक विकारों में ज्योतिष की संभावित भूमिका पर भी प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मंत्र विज्ञान, योग और ध्यान के महत्व को भी समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जानकारी शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में दी। कहा कि पर्म स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी ने उन्हें इस अवसर पर एक विशेष सम्मान पत्र प्रदान किया। यह शैक्षणिक यात्रा प्राचीन भारतीय वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच एक सेतु का काम करती है। इसका उद्देश्य वैदिक विद्याओं के वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल भारतीय ज्ञान को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक है। रूस के विश्वविद्यालयों में यह मंच मिलना भारत की प्राचीन परंपराओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह कदम भविष्य में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें